जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) और वॉलमार्ट वृद्धि की ओर से ई-कॉमर्स पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें फोर्टी की ओर से यूथ विंग प्रेसिडेंट सुनील अग्रवाल, सचिव प्रशांत शर्मा, एमएसएमई कमेटी चेयरमैन विनय गोधा और फोर्टी के सदस्यों ने भाग लिया। वॉलमार्ट की ओर से रोहित मुखर्जी, संदीप सोनी की टीम ने व्यापारियों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने पारंपरिक व्यापार को डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्केट तक पहुंचाने की जानकारी दी। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का कहना है कि व्यापार में नवाचार सबसे आवश्यक है, वर्तमान में जो भी व्यापारी आईटी, एआई और ऑनलाइन टूल्स को अपने व्यापार में शामिल करेगा, वो ही आगे बढ़ेगा। इसलिए फोर्टी सेमिनार और वर्कशॉप के माध्यम से इस तरह से इनोवेशन की जानकारी अपने सभी सदस्यों और प्रदेश के व्यापारियों को समय-समय पर उपलब्ध कराता है।
3/related/default