जयपुर (विनोद व्यास): लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद, जयपुर एवं बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में “होली के रंग शेखावाटी के संग” कार्यक्रम के तहत भव्य होली महोत्सव का आयोजन 1 मार्च 2026, रविवार को सायं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान, शिव सर्किल, बनीपार्क, जयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम में हर्षवर्धन एंड पार्टी द्वारा सुरमयी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। शेखावाटी लोकगायक कलाकार घनश्याम सुवटा एवं घनश्याम सुरोलिया (लक्ष्मणगढ़) (सुप्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं गायक कलाकार) पंडित विकास मिश्रा (गायक कलाकार) चंग, ढप एवं बांसुरी की मधुर तानों के साथ पारंपरिक होली फाग एवं लोकगीतों की आकर्षक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां भी विशेष आकर्षण रहेंगी। आयोजकों ने बताया कि जयपुर में निवासरत लक्ष्मणगढ़ के प्रवासी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शेखावाटी की सांस्कृतिक छटा का आनंद लेंगे। लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद के अध्यक्ष यशपाल सारण सहित बजरंग लाल बजाज, महेश ढाका, नरेंद्र कविया, हेमंत जांगिड़, लक्ष्मीकांत जाजोदिया, लक्ष्मीनारायण निरानिया, रामप्रसाद सैनी एवं पवन शर्मा तथा बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज बाढ़दार (एडवोकेट), मंत्री विरेन्द्र परवाल एवं कोषाध्यक्ष अतुल खाखोलिया ने सभी प्रवासी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर होली महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद, जयपुर एवं बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान, जयपुर का होली महोत्सव 1 मार्च को
By -
February 28, 2026
0
Tags: