पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया व प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला ने प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां की अभिशंशा पर अशोक कुमार योगी को प्रदेश संगठन महामंत्री पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति योगी के राष्ट्र व हिन्दुत्व के लिए प्रति समर्पण व सामाजिक कार्यो में सहभागिता को देखते हुए यह दायित्व दिया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अशोक कुमार योगी ने कहा कि सदस्यता अभियान सम्मेलन जनांदोलन के माध्यम से अखिल भारत हिन्दू महासभा को मजबूती प्रदान करते हुए राजस्थान में टीम गठित करके राष्ट्रीय अध्यक्ष परमपूज्य सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के विचारों को जन जन तक पहुंचाऊंगा, जिससे राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा, गो रक्षा, तीर्थ रक्षा एवम् राजनीति का आध्यात्मिकरण के कार्यों को बल दूंगा, संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करूंगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष प.पूज्य सनातन सम्राट स्वामी श्री चक्रपाणी जी महाराज, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, राजस्थान प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला और राजस्थान प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया का आभार जताया और कहा कि जनसंपर्क बढ़ाकर और अधिक युवाओं को जोड़कर संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। नियुक्ति के बाद अशोक कुमार योगी को कई सामाजिक संगठनों एवं क्षेत्रवासियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देकर ख़ुशी मनाई। अखिल भारत हिन्दू महासभा का मानना है की राजस्थान प्रदेश में संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के लिए युवाओं, समाजसेवकों और महिला शक्ति को मजबूत करना ही प्राथमिकता है। नई नियुक्ति से प्रदेश स्तर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा को और अधिक गति मिलेगी
अशोक योगी बने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान संगठन महामंत्री
By -
February 12, 2026
0
Tags: