झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के निवासी भवानी सिंह धनखड़ को डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच नई दिल्ली द्वारा झुन्झुनू जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी की अनुशंसा पर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके मनोनयन को लेकर संगठन ने आशा जताई है कि अपने प्रगतिशील व प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ मंच की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत करेंगे। भवानी सिंह धनखड़ ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
भवानी सिंह धनखड़ डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के जिलाध्यक्ष मनोनीत
By -
February 12, 2026
0
Tags: