बिरला बालिका विद्यापीठ के 67वें बैंड दल का सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल, पिलानी में आयोजित सम्मान समारोह में बीईटी के निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर (एवीएसएम) ने बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी के 67वें बैंड दल की 51 छात्राओं तथा उनके कोच कैप्टन सविता शर्मा, सूबेदार मेजर राजकुमार एवं सूबेदार सुधीर गौतम को सम्मानित किया। बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी के 67वें बैंड दल ने इस वर्ष नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शानदार प्रदर्शन कर न केवल संस्थान बल्कि देश का गौरव भी बढ़ाया। मेजर जनरल एसएस नायर ने कहा कि कर्तव्य पथ पर दिया गया प्रदर्शन छात्राओं के अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और कठोर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रीय भावना का विकास करती हैं तथा संस्थान की गौरवशाली परंपराओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती हैं। उन्होंने प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्राओं की अथक मेहनत की विशेष सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अचला वर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में बिरला शिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (वित्त) घनश्याम सिंह गौड़, उपनिदेशक (प्रशासन एवं विधि) अजय कुमार, बिरला पब्लिक स्कूल, पिलानी की प्राचार्या काजल मारवाह, बिरला शिशु विहार के प्राचार्य पवन वशिष्ठ, बिरला स्कूल, पिलानी के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह, बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रशासिका शोभा वर्मा, अशोक तोला निदेशक बिरला हवेली, डॉ.मनोज जांगिड़, कपिल शर्मा, चंद्रशेखर राठौड़, जीएस गिल, आरपी डाडा, जगदीश सोनी, कर्नल अवतार सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, अंजू डोगरा, उपासना शर्मा, रेनू दुबे सहित पिलानी नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!