झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कारुंडिया रोड स्थित स्काउट गाइड मैदान में अलसीसर शर्मा परिवार के तत्वाधान में गौसंवर्धन
हेतु श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा के संयोजक प्रदीप शर्मा अलसीसर वाले ने बताया कि लारेश्वर मंदिर से 551 महिलाएं गाजे बाजे के साथ झांकियों सहित भव्य कलश यात्रा निकालेगी, जो कथावाचक लाल गोविंद महाराज इस्कॉन मंदिर अमेरिका के सानिध्य में स्काउट गाइड मैदान कथास्थल तक पहुंचेगी।
उन्होंने बताया की कथा के मुख्य यजमान श्रीमती पुष्पा देवी एवं विमल शर्मा होंगे। 13 फरवरी से 19 फरवरी तक प्रतिदिन चलने वाली कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालु कथा का रसपान कर सकेंगे। प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत भागवत महात्म्य व एकादशी महत्त्व का विस्तार से वर्णन किया जाएगा। कथा स्थल तक आने जाने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों एवं आसपास के कस्बों से निशुल्क आने जाने की व्यवस्था की गई है ।