एचसीएल की खेतड़ी खदान के श्रमिकों ने किया कार्य बहिष्कार: केटीएसएस श्रमिक संगठन के बैनर तले शुरू की हड़ताल

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एचसीएल की खेतड़ी खदान में श्रमिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। केटीएसएस श्रमिक संगठन के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए। केटीएसएस महामंत्री बिड़दूराम सैनी के नेतृत्व में श्रमिक केसीसी प्रोजेक्ट के मुख्य गेट पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। श्रमिकों ने प्रत्येक पारी में दो-दो घंटे का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। श्रमिक नेताओं ने बताया कि यह कार्य बहिष्कार केन्द्रीय श्रम संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत किया जा रहा है। उनका कहना है कि जब तक उनकी विभिन्न मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने प्रबंधन के खिलाफ रोष जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!