झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सिंघाना क्षेत्र के गुजरवास के निकट कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में झुंझुनूं कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ, जब जिलाध्यक्ष रात्रि में बुहाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रही थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार और बाइक दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में शकुंतला यादव के हाथ में चोटें आई हैं, जबकि बाइक सवार बुहाना निवासी दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव, पालिका चेयरमैन विजय कुमार पांडे तथा सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
सिंघाना के पास गुजरवास में कार-बाइक भिड़ंत, कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष घायल
By -
February 12, 2026
0
Tags: