बीकानेर: गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के आह्वान पर पवनपुरी स्थित एक निजी विद्यालय में मातृ-पितृ चरण वंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर समिति उपाध्यक्ष भुवनेश यादव ने छोटी-छोटी कहानियों के द्वारा बच्चों को चरित्रवान, संस्कारवान और मातृ-पितृ भक्त बालक बनने की प्रेरणा दी। इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी कौशलेश गोस्वामी, बीकानेर संभाग युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश कुमार खत्री, सुगन चन्द प्रजापत ने अपनी सहभागिता निभाई। समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने इस मातृ-पितृ चरण वंदन के पुनीत कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए विद्यालय परिवार की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय प्रबंधक ने आगंतुक सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति सचिव सुरेश शर्मा ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रबंधक महोदय, प्राचार्या एवं समस्त विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में आज के ही दिन पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करके कार्यक्रम को पूर्ण किया गया।
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के आह्वान पर मातृ-पितृ चरण वंदन का कार्यक्रम आयोजित
By -
February 14, 2026
0
Tags: