नन्हें बच्चों ने बनाए विज्ञान के मॉडल, डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के पदचिह्नों पर चलने की ली शपथ

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित निजी विद्यालय में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा शरीर विज्ञान, भौतिक और रसायन विज्ञान, अंतरिक्ष और रक्षा विज्ञान सहित कृषि और उद्यानिकी से संबंधित सौ से अधिक मॉडल बनाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ.हरि शंकर आचार्य थे। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने की। उप जिला शिक्षा अधिकारी (शाशि) अनिल बोडा और ज्योतिर्विद हरिनारायण व्यास मन्नासा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजेन्द्र जोशी ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल्स की सराहना की और डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व से सीखने का आह्वान किया। जोशी ने कहा कि ऐसे अवसर बच्चों के लिए सीखने के प्लेटफॉर्म हैं। समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। डाॅ.आचार्य ने कहा कि आज हमारा देश विज्ञान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रहा है। यह बच्चे भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगे। अनिल बोड़ा ने कहा कि आज बच्चे प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। राज्य सरकार भी इन्हें प्रोत्साहित कर रही है। इस अवसर पर मन्नासा ने कहा कि बच्चे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। अतिथियों ने मॉडल्स का अवलोकन किया और विद्यार्थियों ने अपने द्वारा बनाए गए 'विज्ञान परियोजनाओं' की जानकारी ली। बच्चों ने 'अरावली बचाओ अभियान, लिफ्ट, पवन ऊर्जा, डायनासोर जीवन बचाओ, वन्य जीवन, कास्टिक सोडा, इलेक्ट्रौ मेग्नेटिक सिटी, सौर मण्डल, मैजिक गेम जोन, हैरी पॉटर आदि थीम पर मॉडल बनाए।
विद्यालय संस्थान प्रधान ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। अभिभावकों और आगंतुकों ने भी प्रदर्शनी में रुचि दिखाई और बच्चों की मेहनत की प्रशंसा की। इस अवसर पर सैकड़ो लोगो ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!