ज़िले/शहर के निर्धारित 108 मंदिरो में अभिषेक, पूजन के विशेष व दिव्य अनुष्ठान 15 फरवरी 2026 को होंगे

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: भारतीय संस्कृति व सनातन सार्वभौम महासभा श्री विप्र महासभा की ओर से भारतीय संस्कृति व सनातन जागृति महा अभियान के वर्ष पर्यंत के अनुष्ठान जारी है। इसी के अंतर्गत महा अभियान समर्पित पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच की अगुवाई में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री धनीनाथ जी गिरि मठ सहित शहर/ज़िले के निर्धारित 108 मंदिरों में त्रिवेणी संगम के जल, दुग्ध आदि से अभिषेक पूजन भोग के अनुष्ठान किए जाएँगे। वर्ष पर्यंत के जारी 43वे पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत जनमानस में भारतीय संस्कृति व सनातन के भाव उत्पन्न करने व इन दिव्य व विशेष अनुष्ठानों में सहभागिता के उद्देश्य से विशेष अनुष्ठान आहूत किए जा रहे हैं। सभी सनातन भक्तों को सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित शिव दरबार की दिव्य व विशेष तस्वीर घरों में पूजन हेतु भेंट की जाएगी। 
महाशिवरात्रि पर्व पर बीकानेर ज़िले/शहर के निर्धारित 108 मंदिरों में विशेष अनुष्ठान पुजारियों व मंदिरों के श्रदालुओं के माध्यम से होंगे, जिसमे सभी द्वारा शिव दरबार का अभिषेक पूजन कर भोग अर्पित किया जाएगा। सवा लाख मंत्रों से अभिमंत्रित शिव दरबार की तस्वीर का पूजन कर सभी को अभिमंत्रित तस्वीरे भेंट की जाएगी। 

*मुख्य अनुष्ठान* 

महाशिवरात्रि पर्व पर मुख्य अनुष्ठान 15 फरवरी 2026 रविवार को धनीनाथ गिरी मठ पंच मंदिर कोटगेट बीकानेर के सोमेश्वर महादेव मंदिर दंडी स्वामी श्री ब्रह्म आश्रम जी महाराज के सानिध्य में पूजन अनुष्ठान के साधक पं.योगेन्द्र कुमार दाधीच, वेदशास्त्री पं. प्रकाश शर्मा, पुजारी शिवशंकर सेवग, भवानी सेवग, पीयूष सोनी, प्रवीण दाधीच पं.विजय शंकर व्यास, संपत दाधीच आदि की मंगल उपस्थिति मे होगा। दूसरा मुख्य अनुष्ठान नागनेचीजी मंदिर स्थित हंस पातालेश्वर महादेव मंदिर में होगा, जिसमें शिवलिंग पर दुग्ध धारा से रुद्री पाठ के साथ अभिषेक होकर राबड़िये के भोग अर्पित कर पुष्प मालाओं से श्रृंगार कर आरती होगी। राबड़िये के भोग का वितरण सभी सनातन भक्तों को अभिमंत्रित तस्वीर के साथ होगा। 

*रात्रि कालीन चार पहर पूजन में विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक पूजन के अनुष्ठान होंगे* 

भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा श्री विप्र महासभा के सनातन के इस पावन 43वे पूजन अनुष्ठान के दिव्य व विशेष अनुष्ठान में सभी विशेष रूप से शामिल होकर पुण्य के भागी बन सकते है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!