बीकानेर शिक्षा जगत ने किया प्रो.चंद्र शेखर कच्छावा का सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: डूंगर कॉलेज के प्राचार्य प्रो.राजेंद्र पुरोहित, सहायक निदेशक प्रो.पुष्पेन्द्र सिंह, प्रो.अन्नाराम शर्मा, एमएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवदीप सिंह बैंस, विधि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.भगवाना राम बिश्नोई एवं उप मुख्यमंत्री के ओएसडी कुंजीलाल स्वामी की गरिमामई उपस्थिति में विगत दिनों राजकीय डूंगर महाविद्यालय के इतिहास विषय के विभाग प्रमुख प्रोफेसर चंद्रशेखर कच्छावा को महाराजा गंगा सिंह विश्विद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का सदस्य चुने जाने पर एक भव्य समारोह में उनका सम्मान किया गया। प्रो.कच्छवा महाराजा गंगा सिंह विश्विद्यालय बीकानेर के समाज विज्ञान संकाय के डीन भी हैं। उनकी यह नियुक्ति कुलगुरु प्रो.मनोज दीक्षित ने की है। इस अवसर पर कच्छावा को शाल व साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। खचाखच भरे प्रताप सभागार में उनकी नियुक्ति पर प्राचार्य प्रोफ़ेसर राजेंद्र कुमार पुरोहित ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे महाविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने अपने उद्बोधन में महाविद्यालयों के विकास में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए कच्छावा का आह्वान किया। महाविद्यालय के प्रताप सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रोफेसर चंद्रशेखर कच्छावा का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी कुंजीलाल स्वामी ने कहा कि कच्छावा की उपलब्धि राज्य सरकार और नगर दोनों के लिए विशेष महत्त्व की है। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय महत्त्वपूर्ण निर्णय करते हुए आगे बढ़ेगा। सहायक कॉलेज शिक्षा प्रो.पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि कच्छावा एक जमीनी शिक्षक और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े सक्रिय व्यक्तित्व हैं, उनका चयन राज और समाज दोनों के लिए हितकारी होगा। महारानी कॉलेज के प्राचार्य नवदीप सिंह बैंस ने अपने संबोधन में कहा कि कच्छावा ने अपनी ख्याति अपने कार्य और दृष्टिबोध से अर्जित की है, उनके चयन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में तेजी आएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!