संत श्री खेतेश्वर जी महाराज की शोभायात्रा 22 फरवरी को

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (विजय कपूर): प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री खेतेश्वर मंदिर, खेतेश्वर नगर बीकानेर के 23वें प्रतिष्ठा दिवस समारोह के उपलक्ष में बीकानेर के समस्त राजपुरोहित समाज द्वारा श्री खेतेश्वर जी महाराज की भव्य विशाल शोभायात्रा का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। राजपुरोहित युवा विकास मंडल के अध्यक्ष विकास सिंह राजपुरोहित मेहरी ने बताया कि 22 फरवरी को आयोजित होने वाली खेतेश्वर महाराज की भव्य शोभायात्रा में श्री ब्रह्म सावित्री सिद्धपीठ एवं गादीपति ब्रह्मधाम आसोतरा संत श्री तुलसाराम जी महाराज का पावन सानिध्य मिलेगा और संत श्री के सानिध्य में ही शोभायात्रा के समस्त कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भव्य शोभायात्रा में पंजाबी बैंड, पारंपरिक गैर नृत्य, चंग धमाल एवं सचेतन झांकियां आकर्षण का केंद्र होगी। युवा मंडल के महासचिव कुलदीप सिंह बापैऊ ने बताया कि शोभायात्रा 22 फरवरी को प्रातः 11:15 बजे इंदिरा कॉलोनी स्थित श्री खेतेश्वर राजपूत अतिथि गृह से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्ग संत श्री खेतेश्वर मार्ग, उरमूल सर्कल, कीर्ति स्तंभ, हनुमंत कचहरी के पास से होते हुए जूनागढ़ केईएम रोड से होते हुए खेतेश्वर नगर, गंगाशहर स्थित खेतेश्वर जी महाराज के मंदिर पहुंचेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!