ब्लैक डे: पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर: ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन व हरि प्यारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 14 फरवरी को 'ब्लैक डे' के रूप में मनाया गया। सदस्यों द्वारा शहीद स्मारक पब्लिक पार्क में पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। ह्यूमन राइट्स नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ.अर्पिता गुप्ता ने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें एक मजबूत और सुरक्षित भारत बनाने के लिए प्रेरणा देता रहेगा।जिला अध्यक्ष गुलाब सोनी ने कहा कि 2019 में आज ही के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को शत-शत नमन। डॉ.पीके सरीन ने बताया कि आज पुलवामा आतंकी हमले को सात साल हो गए हैं और यह दिन भारत के इतिहास का दुखद अध्याय था। इस आतंकी हमले में देश ने 40 जवानों को खो दिया और आज पूरा देश उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है, हर भारतीय को उनके अटूट साहस से शक्ति मिलती है। कार्यक्रम में डिफेंस अकादमी के डायरेक्टर पुखराज मेघवाल, नीलम बाबरी, रितिका स्वामी, राम बिश्नोई, विशाल पुरोहित, अनूप सिंह ने शपथ लेते हुए कहा कि युवाओं को वैलेंटाइन डे की जगह आज का दिन वीरों के बलिदान को याद करवाकर देशभक्ति की भावना जागृत करें। समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश कपूर, सचिव विजय कपूर, आशीष गर्ग, वीरेंद्र राजगुरु, दिनेश माथुर, स्नेहा शर्मा, शगुन सोलंकी व उपस्थित सभी जनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर, 2 मिनट का मौन धारण कर, वंदे मातरम के नारे लगाकर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!