भागवत कथा समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय स्काउट गाइड मैदान में बिमल शर्मा एवं पुष्पा शर्मा अलसीसर वाले के सहयोग चल रही भागवत कथा के छठे दिन अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित इस्कॉन मंदिर के संत लाल गोविंद दास महाराज ने नंद बाबा को वरुण लोक से लाना, बाल गोपाल द्वारा माखन चोरी, रासलीला, सुदर्शन शंखचूड़ उधार, अक्रूर को कंस के द्वारा भेजना, उद्धव गोपी संवाद, कंस वध, संदीपनी ऋषि आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालियवन वध, उद्धव गोपी संवाद, द्वारकापुरी की स्थापना एवं कृष्ण रुक्मणी विवाह के दिव्या मिलन का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। महाराज ने बताया विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी भगवान श्री कृष्ण को अपना आराध्य मान चुकी थी किंतु उनके भाई रुक्मणी ने उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया ऐसी स्थिति में रुक्मणी ने एक ब्राह्मण के माध्यम से श्री कृष्ण को संदेश भेजो और उन्हें अपने उद्धार के लिए आमंत्रित किया, संदेश प्रकार भगवान श्री कृष्ण रथ पर सवार होकर विदर्भ पहुंचे और देवी मंदिर में ही रुक्मणी का हरण कर लिया। इसके पश्चात रुक्मी सहित अन्य राजाओं ने उनका पीछा किया लेकिन श्री कृष्ण ने उनको पराजित कर द्वारका ले जाकर विधि विधान से विवाह संपन्न किया। कथा के दौरान कृष्ण रुक्मणी विवाह की सजीव झांकी सजाकर मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया गाजियाबाद के साथ बारात निकाली गई, श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पूरा पंडाल गूंजायमान कर दिया। महाराज ने कहा भागवत कथा का उद्देश्य समाज में धर्म प्रेम और सद्भाव का संदेश देना है, सच्ची भक्ति वही है, जिसमें श्रद्धा समर्पण और मर्यादा का पालन हो। इस अवसर पर 
संयोजक प्रदीप शर्मा ने बताया 19 फरवरी को भागवत कथा दोपहर 11 बजे से दो दोपहर 2 बजे तक होगी तत्पश्चात हवन, पूर्ण आहुति के बाद शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर
पूर्व जीएसटी कमिश्नर विनोद शर्मा, पवन गाडिय़ां, राहुल जगनानी, रवि शर्मा, प्रकाश शर्मा, अमित पांडेय, ताराचंद गुप्ता, सुभाष क्यामसरिया, श्याम सुंदर टीवड़ा, अजीत राणासरिया, उमाशंकर महमिया, पवन पुजारी, सुशील पचलंगिया आदि सहित भक्तगण श्रोता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!