एसकेआईटी, जयपुर के फैशन शो 'रवाज़' ने कैंपस में ग्लैमर और रचनात्मकता का अनूठा रंग बिखेरा

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर के वार्षिक उत्सव 'प्रवाह' के अंतर्गत आयोजित फैशन शो 'रवाज़' ने कैंपस में ग्लैमर और रचनात्मकता का अनूठा रंग बिखेरा। इस भव्य समारोह में विद्यार्थियों ने रैंप पर उतरकर आधुनिक और पारंपरिक फैशन की नई शैलियों का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों और जजों द्वारा काफी सराहा गया। कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मिस राजस्थान 2025 शीतल विश्वकर्मा और मिस इंडिया ग्लैम 2026 तमन्ना राव उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और फैशन जगत की बारीकियों से उन्हें रूबरू कराया। प्रतियोगिता के परिणामों में एसकेआईटी के छात्रों का दबदबा रहा, जहाँ प्रियांश त्रिपाठी ने सोलो बॉयज श्रेणी में और तनीषा कटारिया ने सोलो गर्ल्स श्रेणी में अपने आत्मविश्वास और स्टाइल के दम पर जीत हासिल की। वहीं, युगल श्रेणी में अक्षय अग्रवाल और सौम्या गुप्ता की जोड़ी विजेता घोषित की गई। टीम इवेंट में महारानी कॉलेज की टीम 'मोडा आय' ने अपने बेहतरीन समन्वय और थीम प्रस्तुति के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत और रोशनी के बीच आयोजित यह कार्यक्रम न केवल युवाओं के हुनर को प्रदर्शित करने का माध्यम बना, बल्कि इसने 'प्रवाह' उत्सव को एक यादगार शाम प्रदान की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!