विधायक काला की गरजना का असर, 12 करोड़ 80 लाख की सड़कें स्वीकृत

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधायक पितराम सिंह काला द्वारा विधानसभा में क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाने का असर अब धरातल पर दिखाई देने लगा है। विधायक काला की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने पिलानी विधानसभा क्षेत्र में 21 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को 12 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति प्रदान की है। लंबे समय से विभिन्न गांवों में जर्जर सड़कों के कारण आवागमन में हो रही परेशानी अब दूर होगी और ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से संपर्क सुगम बनेगा, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वीकृत कार्यों में गोकुल का बास से पीपली तक 8 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 2 करोड़ 40 लाख रुपये, सूरजगढ़-स्वामी सेही-तोला सेही-डालमियों की ढाणी (चिड़ावा एनएच 11 न्यू) तक 12 किलोमीटर सड़क चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण पर 9 करोड़ 90 लाख रुपये तथा स्यालु कलां से सेही कलां रोड से उधमपुरा (रामरख की ढाणी) तक 1 किलोमीटर सड़क निर्माण पर 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक काला ने कहा कि वे जनता के मुद्दों को इसी प्रकार मजबूती से सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे और क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने बताया कि दो दर्जन से अधिक सड़कों के प्रस्ताव पहले ही भेजे जा चुके हैं और अन्य सड़कों को भी जल्द मंजूरी दिलाई जाएगी। साथ ही कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी मंडेला होते हुए पिलानी तक पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है, जिससे क्षेत्र की पेयजल समस्या का भी समाधान होगा। सड़कों की स्वीकृति पर विधायक ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!