विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर 20 फरवरी को जिला स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर 20 फरवरी को “दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता-2026” का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सामाजिक समावेशन, समान अवसर और समान अधिकार की भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ.पवन पूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज को यह संदेश देना है कि दिव्यांगजन किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने जानकारी दी कि एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों, संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत व्हीलचेयर रेस, 50 मी.,100 मी. एवं 400 मी. दौड़, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, व्हीलचेयर/ट्राईसाइकिल रेस तथा म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा तथा सांयकाल में प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में जिले के दिव्यांगजन, विशेष विद्यालयों के विद्यार्थी, स्वयंसेवी संगठन एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!