पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष व स्वच्छ भारत मिशन के जिला सह संयोजक संदीप पारीक ने अपना जन्मदिन गौवंश की सेवा कर सादगी से मनाया। पारीक के जन्मदिन पर खुशी और बढ़ गई जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें बधाई संदेश प्रेषित कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। पारीक ने इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया कि भाजपा ही एक ऐसा परिवार है, जिसमें एक छोटे कार्यकर्ता का भी सम्मान किया जाता है।
3/related/default