होटल संचालक मुख्य रास्ते पर फेंक रहे है मांस, प्रशासन ने मूंद रखी है आँखे

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कस्बे के पंचवटी के पास विद्या विहार नगर पालिका क्षेत्र में चला रहे नॉनवेज होटल संचालक मुख्य सड़क के किनारे मांस के टुकड़े फेक रहे है, जहाँ कचरे को खाने के लिए जाते, जहाँ आश्रित पशु भी मांस खा रहे है और आवारा कुत्तो का भी आना जाना बना रहता है। हिन्दू क्रांति प्रदेश अध्यक्ष विकास डुमोली व प्रदेश सचिव लोकेश डाडा ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बताया कि इस समस्या का विद्या विहार नगर पालिका स्थाई समाधान नहीं करता है व इसने विरुद्ध कारवाई नहीं करता है तो जल्द ही नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध पालिका में धरना प्रदर्शन करेंगे। कस्बे में कुछ लोगो के स्वयं के स्वार्थ के कारण आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और नगर पालिका प्रशासन वहां सफाई कर रहा है परन्तु उक्त लोगो पर कोई कारवाई क्यों नहीं कर रहा, ये पालिका प्रशासन के ऊपर प्रश्नवाचक चिन्ह लगा रहा है। इस मामले में विद्या विहार ईओ सुनील कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि आज ही मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कर कारवाई करेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!