निवाई (लालचंद सैनी): अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज एवं प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया का मानना है कि किन्नर समाज की भूमिका से सनातन की शक्ति को नई ताकत मिलेगी और नये स्वरूप में संगठनात्मक रूप से सशक्त करना ही हमारी प्राथमिकता है। इसी मंत्र के साथ तनीशा सैनी सनातनी को हिन्दू किन्नर सभा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारत हिन्दू महासभा का यह मानना है कि समाज में किन्नर शक्ति के योगदान को किसी भी प्रकार से नकारा नहीं जा सकता। इसी मूलमंत्र के साथ अखिल भारत हिन्दू महासभा के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पूनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानियां व कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला की अनुशंसा पर तनीशा सैनी सनातनी के सनातन धर्म के प्रति निष्ठा व समर्पण को मध्यनजर रखते हुए हिन्दू किन्नर महासभा विंग का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आशा है कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि जी महाराज के सनातन के प्रति विचारो को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी। तनीशा सैनी सनातनी ने अपने मनोनयन पर प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार पुनिया, प्रदेश महामंत्री भागीरथ सिंह पिलानिया व प्रदेश कोर कमेटी अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र शर्मा झेरलीवाला का आभार व्यक्त किया। तनीशा सैनी सनातनी ने कहा कि किन्नर शक्ति को संगठन से जोड़कर किन्नर वर्ग को और आगे बढ़ाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी। जब किन्नर समाज साथ में मिलकर चलेगा तो सनातन धर्म और ज्यादा सशक्त होगा। तनीशा सैनी सनातनी के अखाड़े पर और किन्नर समाज में खुशी की लहर है व बधाई देने वालों में टोंक जिला अध्यक्ष प्रहलाद सुवालका, पवन कुमार सेन, देशराज गुर्जर, देवलाल गुर्जर, राजेश जांगिड़, मनोहर बैरवा, घाशीलाल मीणा, भवानी शंकर चौधरी, नरेन्द्र कुमार शर्मा, रामकिशन नागर, रामकिशन शर्मा, राधेश्याम सेन, रामप्रसाद खारवाल, भागचंद शर्मा, रमाकांत शर्मा, पाचू लाल सैनी, रामावतार सैनी, योगेंद्र सिंह नाथावत, विजय मनोरिया, देवराज सिंह, रतन दीप गुजर, विजय शर्मा, कमलेश कराड, सुमित चावरिया, विमल जैन, योगेश शर्मा, लक्ष्मीचंद शर्मा, मूल चंद सैनी, सीताराम कटारा आदि शामिल हैं।
अखिल भारत हिन्दू महासभा ने निवाई की तनीशा सैनी सनातनी को बनाया हिन्दू किन्नर सभा राजस्थान का प्रदेशाध्यक्ष
By -
February 07, 2026
0
Tags: