उदयपुरवाटी कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की भूख हड़ताल दसवें दिन भी जारी

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): उदयपुरवाटी में कोर्ट परिसर के बाहर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार दसवें दिन भी जारी है। अधिवक्ता कार्य बहिष्कार के साथ भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। उनकी मुख्य मांग है कि गुढ़ागौड़जी को पुनः उदयपुरवाटी उपखंड में जोड़ा जाए। दरअसल, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनाए गए नए जिलों को भाजपा सरकार द्वारा निरस्त कर दिया गया, लेकिन नीमकाथाना जिला निरस्त होने के बाद भी गुढ़ागौड़जी को वापस उदयपुरवाटी उपखंड में शामिल नहीं किया गया। इसी मांग को लेकर अधिवक्ता पिछले दस दिनों से कोर्ट परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं।अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को भाजपा नेता विजेंद्र सिंह इंद्रपुरा ने मौके पर पहुंचकर अधिवक्ताओं को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग पूरी तरह जायज है और जल्द ही सरकार को इस संबंध में अवगत कराकर गुढ़ागौड़जी को पुनः उदयपुरवाटी उपखंड में जोड़ने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।इस आंदोलन में बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी, एडवोकेट हनुमान गुर्जर सहित बार एसोसिएशन के सभी सदस्य पिछले दस दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!