जयपुर: राज्य सरकार के निर्देशानुसार गिरदावर सर्किल हबसपुरा मे ग्राम उत्थान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें अग्रिम दलों का गठन किया गया। जिनके द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित सभी संचालित योजनाओं का लाभ आम किसानों को दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें प्रार्थी गणेशराम पुत्र कालूराम निवासी श्रीरामपुरा गांव मण्डपी ने कृषि विभाग में कृषि यंत्र हेतु आवेदन किया था। शिविर में उपखण्ड अधिकारी ऋषिराज कपिल, पर्यवेक्षण अधिकारी नायब तहसीलदार सांभरलेक शिविर प्रभारी लक्ष्मीनारायण व सह प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी के समक्ष परिवेदना रखी, जिस पर सम्बन्धित कृषि अधिकारी अभिषेक जैन कृषि पर्यवेक्षक ने बीरबल मीणा को निर्देश दिये, जिसे सम्बन्धित अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुये आवेदन स्वीकृत किया। जिस पर उक्त किसान ने अवगत कराया कि कृषि यंत्र मिलने से कृषि कार्यो में बहुत सहायता प्राप्त होगी और घर पर खुशियां आएंगी। इस कारण उपस्थित सभी किसानों ने खुशी व्यक्त करते हुए इस प्रकार के शिविरो का आयोजन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
3/related/default