सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने बैठक कर टीबी मुक्त भारत अभियान की तैयारियों एवं शहरी क्षेत्र में की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक शुक्रवार को गांधी चौक डिस्पेंसरी में सीएमएचओ डॉ.छोटेलाल गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सीएमएचओ डॉ.गुर्जर ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के विभिन्न पैरामीटरों की समीक्षा कर शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण को लेकर अति जोखिम वाली शहरी आबादी का संघन सर्वे कर निक्षय में पंजीयन करवाने, पात्र आबादी का शिविर लगाकर हैंड-डेल्ड मशीन से एक्स-रे करवाने व बलगम की जांच करवाने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ.ने निर्देश दिए कि अभियान के तहत अति जोखिम आबादी का माईक्रोप्लान शीघ्र तैयार कर संबंधित पीएचआई पर जमा हो, जिससे टीबीसी स्तर से एक्स-रे के लिए हैंड-डेल्ड मशीन का आवंटन किया जा सकें। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.विजय सिंह ने सभी शहरी पीएचआई स्तर पर उपचारित शत-प्रतिशत टीबी रोगियों को दवा उपलब्धता, खाता अपडेट, जिओ ट्रैकिंग, मरीजों की आवश्यक जांच के साथ डिफरेंस टीबी केयर निक्षय पर अपडेशन करने के निर्देश दिए। बैठक में शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की गई। बैठक में अर्बन एमओटीसी डॉ.अजीम अली, अर्बन डीपीएम सियाराम पूनिया बीएचएस रविंद्र सिंह शेखावत, प्रियंका गुर्जर, बबीता कुमारी उपस्थित रहें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!