जयपुर: राज्य सरकार के निर्देशानुसार चांदमाकला ग्राम बिसालू, माधोराजपुरा में ग्राम उत्थान शिविर का आयोजन शुक्रवार को हुआ, जिसमें कृषक सीताराम ने तारबंदी के लिए कृषि अधिकारी के पास आवेदन किया। तारबंदी न होने के कारण कृषक की खड़ी फसलों को बेसहारा सड़को पर घूमने वाले पशु चर जाते थे, जिससे उत्पादन कम होने के कारण आमदनी भी कम होती थी और परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल होता था। तारबंदी स्वीकृत होने से उसकी फसल बेसहारा पशुओं से सुरक्षित रहेगी, उत्पादन अधिक होेने से आमदनी बढेगी और परिवार में खुशियां होगी अपार। तारबंदी स्वीकृत होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इस प्रकार के ग्राम उत्थान शिविरो का आयोजन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
3/related/default