सीए राजीव सोगानी को रोटरी इंटरनेशनल का प्रतिष्ठित सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): रोटरी इंटरनेशनल द्वारा रोटेरियन सीए राजीव सोगानी को उनकी चार दशकों से अधिक की निरंतर, निष्ठावान और समर्पित सेवा के लिए Four Avenues of Service Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रोटरी में उत्कृष्ट सेवा, मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और संगठनात्मक योगदान की वैश्विक मान्यता माना जाता है। यह सम्मान वरिष्ठ पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं डिस्ट्रिक्ट 3056 के रोटरी ट्रेनर अजय काला द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर अजय काला ने कहा कि “राजीव सोगानी जैसे समर्पित रोटेरियन रोटरी की असली ताकत होते हैं, जो बिना शोर किए, वर्षों तक संगठन को मज़बूती देते रहते हैं।” उल्लेखनीय है कि सीए राजीव सोगानी पिछले 43 वर्षों से रोटरी से जुड़े हुए हैं, उन्हें 1983 में स्व.अशोक गुप्ता ने रोटरी सदस्य बनाया था। राजीव तीन अलग-अलग प्रांतों (डिस्ट्रिक्ट्स) में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विशेष रूप से रोटरी के वित्तीय प्रबंधन, पारदर्शिता और प्रणाली को सुदृढ़ करने में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। आज भी वे रोटरी क्लब जयपुर अशोक के सक्रिय सदस्य के रूप में संगठन की सेवा में निरंतर लगे हुए हैं।
यह सम्मान केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं, बल्कि रोटरी के उन मूल्यों की जीत है, जिनमें सेवा, प्रतिबद्धता, अनुशासन और संगठन के प्रति दीर्घकालिक निष्ठा शामिल है। सीए राजीव सोगानी का यह सम्मान युवा रोटेरियन्स के लिए भी एक प्रेरणास्रोत है कि निरंतर सेवा और ईमानदार योगदान अंततः वैश्विक मंच पर पहचान दिलाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!