हरियाणा गौड़ ब्राह्मण समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री सीताराम शर्मा अलियाबाद की मौजूदगी में छात्रावास में बैठक आयोजित हुई। जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में 1 मई 2026 पीपल पूर्णिमा को सामुहिक विवाह सम्मेलन किया जाएगा, जिसको लेकर बैठक में 11 जोड़े संभावित हुए। राष्ट्रीय महामंत्री सीताराम शर्मा ने कहा कि विवाह सम्मेलन से धन व समय की बचत होती है। उन्होंने लोगों को विवाह सम्मेलन में अपने बच्चों का विवाह करवाने का आह्वान किया। बैठक में समाज के भामाशाहों ने चांदी के गहने, बर्तन व अन्य सामानों की राशि देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष बद्रीनारायण सूरिया ने सम्मेलन हेतु वर वधू के जोड़ों का सहयोग करके विवाह सम्मेलन में बढ़ चढक़र योगदान करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि विवाह सम्मेलन को लेकर 8 मार्च को बैठक आयोजित होगी। बैठक में जिला महामंत्री मांगीलाल शर्मा, टोंक तहसील अध्यक्ष प्रेमनारायण शर्मा, छात्रावास समिति अध्यक्ष सियाराम भौंगा, तहसील अध्यक्ष गोपीलाल बोहरा, पूर्व तहसील अध्यक्ष प्रहलाद सरसिण्या, रामपाल सिंगवाडिया, कालूराम सरसिण्या, मुकेश नारनोलिया, एडवोकेट सुरेश महाराजपुरा, केदार नारायण, हनुमान, रामावतार बांसड़ा, गिरिराज हरसौरा, शंभू चौधरी, शंकर वेद व सूरज सरसिण्या सहित जिला व तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी व समाज बंधु मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!