निवाई (लालचंद सैनी): बस स्टैंड पर स्थित पीएमश्री राउमावि के बाहर बनी हुई अवैध दुकानों को मौका मजिस्ट्रेट तहसीलदार नरेश गुर्जर के नेतृत्व में पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। मौका मजिस्ट्रेट तहसीलदार नरेश गुर्जर ने बताया कि बस स्टैंड पर स्थित पीएमश्री विद्यालय के बाहर सार्वजनिक निर्माण विभाग की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा दुकानों का निर्माण करके अवैध कब्जा कर रखा था। उक्त अवैध दुकानों का न्यायालय में मामला विचाराधीन चल रहा था। न्यायालय ने उक्त मामले को खारिज कर दिया, जिसके बाद सोमवार को न्यायालय के आदेशों की पालना में जेसीबी मशीन से दोनों दुकानों को ध्वस्त किया गया।
बस स्टैंड पर बनी अवैध दुकानों पर चला जेसीबी का पंजा: न्यायालय के आदेशों की पालना में हुई कार्रवाई
By -
February 16, 2026
0
Tags: