निवाई (लालचंद सैनी): अग्रवाल समाज चौरासी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल मित्तल के निर्देशानुसार ब्लॉक निवाई, युवा परिषद् एवं महिला परिषद् के चुनाव को लेकर सन्त निवास नसियां मंदिर में सकल दिगम्बर अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित हुई। जिसमे सर्वसम्मति से निवाई ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर महेंद्र चंवरिया, युवा परिषद् अध्यक्ष के पद पर सुनिल भाणजा एवं महिला परिषद् के अध्यक्ष पद पर ऊषा जैन प्रेस को निर्विरोध मनोनीत किया गया। समाज के राहुल बोहरा व मोहित चंवरिया ने बताया की अग्रवाल समाज चौरासी के केन्द्रीय पदाधिकारी सजय संघी टोंक, गोविन्द जैन डिग्गी, शान्तिलाल जैन पचेवर व मनोज बनेठा के सानिध्य में सकल दिगम्बर अग्रवाल समाज की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगन्तुक अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। तत्पश्चात केन्द्रीय पदाधिकारियों ने समाज की आगामी कार्य योजना एवं चुनाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं पर चर्चा करके तीनों नवीन पदों पर नाम आमन्त्रित किये गए। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष, युवा अध्यक्ष एवं महिला अध्यक्ष के पदों के नामों की घोषणा की गई। जिसके बाद तीनों नव निर्वाचित पदाधिकारियों का समाज द्वारा माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। युवा ब्लॉक अध्यक्ष सुनिल भाणजा ने बैठक मे ही अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकारणी में विनोद जैन बनस्थली को परिषद् का मंत्री एवं चन्द्रेश जैन शिवाड को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। बैठक में जैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष विष्णु बोहरा, बडा जैन मन्दिर मंत्री मोहित चवरिया, अग्रवाल मन्दिर अध्यक्ष प्रेमचन्द गिन्दोडी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ताराचन्द बोहरा, पूर्व युवाध्यक्ष योगेन्द्र सिंघल, समाज चौरासी सरंक्षक हुकमचन्द जैन, जैन समाज मंत्री महावीर पराणा, पवन बोहरा, राजेश झिलाय, मुकेश बनेठा, रोनक बोहरा, दीपू कठमाणा, महेंद्र लावा, राजेश गिन्दोडी, देवेन्द्र आण्डरा, महेश मोटूका, चेतन आण्डरा, ओमप्रकाश ललवाडी व ताराचन्द भाणजा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
महेन्द्र चंवरिया ब्लाक अध्यक्ष व सुनिल भाणजा बने युवा अध्यक्ष: आगामी कार्य योजना पर हुई चर्चा
By -
February 16, 2026
0
Tags: