विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर की आत्महत्या

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): शहर में स्थित भट्टों के मोहल्ले में गुरुवार की देर शाम एक विवाहिता ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय मृतका का पति अपनी 9 वर्षीय बच्ची के साथ बाजार गया हुआ था। बाजार से वापस लौटने पर उसकी पत्नी कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। पत्नी को फंदे से झूलता देखकर उसने अपने दोस्त को बुलाया और उसकी मदद से फंदे से उसे नीचे उतारा व बाइक से उप जिला अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। मृतका के पति राहुल बैरवा ने बताया कि वह अपनी पत्नी पूजा बैरवा 29 वर्ष व 9 वर्षीय पुत्री के साथ भट्टों का मोहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं। वे दोनों ही मजदूरी का कार्य कर अपना जीवन यापन करते थे। पुलिस ने बताया कि विवाहिता पूजा बैरवा का ससुराल बरोनी थाना क्षेत्र के गांव रजवास में स्थित है। ससुराल पक्ष के लोग दिल्ली में रहते हैं। थानाधिकारी घासीराम मीणा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 10:30 बजे पुलिस द्वारा पंचनामा तैयार कर चिकित्सकों के द्वारा पोस्टमार्टम करवा कर शव पीहर पक्ष को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मृतका का पीहर गांव मंडालिया में है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!