बिचपड़ी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जौ की फसल कटाई का प्रयोग संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ब्लॉक के गिरदावर सर्किल ललवाड़ी के अंतर्गत पटवार मंडल बिचपड़ी के ग्राम बिचपड़ी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जौ की फसल का कटाई प्रयोग निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न कराया गया।
प्रयोग के लिए पांच मीटर चौडाई व पांच मीटर लंबाई का प्लॉट निर्धारित कर वैज्ञानिक पद्धति से फसल कटाई की गई। इस अवसर पर सहायक निदेशक कृषि विभाग टोंक से रामनिवास चौधरी, फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि नरपत सिंह, अधिकृत प्रयोगकर्ता श्रीमती पंकज अग्रवाल (एएओ) तथा कृषि पर्यवेक्षक हंसराज बैरवा उपस्थित रहे। कटाई के उपरांत प्राप्त उपज के दानों का विधिवत तौल कर उत्पादन का आंकलन किया जाएगा। इसी के आधार पर किसानों को संभावित उपज हानि के संबंध में बीमा क्लेम निर्धारण की आगामी प्रक्रिया संपादित की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!