निवाई (लालचंद सैनी): जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के निर्देशानुसार होली व धुलंडी के पर्व को लेकर शहरी जल योजना अंतर्गत शहर में पेयजल आपूर्ति के समय को संसोधित किया है। विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार बैरवा ने बताया कि होली व धुलंडी के पर्व को लेकर शहरी जल योजना अंतर्गत शहर में जमात क्षेत्र में 12 से 1 बजे तक, शिवाजी कालोनी गली नं. 1 व पुलिस थाने के पीछे 12 से 1 बजे तक, शिवाजी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी व कृषि मंडी के पीछे के क्षेत्र में 12:30 से 1:30, टैगोर नगर, कीर कॉलोनी, बसंत कालोनी, अर्जुन नगर में 1 से 2 बजे तक, इंदिरा कॅालोनी, टंकी क्षेत्र, जैन कॉलोनी, जलदाय विभाग ऑफिस के आस-पास के क्षेत्र में 1 से 2 बजे तक, रैगरो का मोहल्ला टंकी व आसपास के क्षेत्र में 12:30 से 1:30 बजे तक, शहर के मुख्य बाजार, पुरानी निवाई व संतोषी माता मंदिर व टंकी के आस पास के क्षेत्र में 1 से 2 बजे तक, गणेश नगर में 12 से 1 बजे तक, भरकुआं तालाब रोड के आस-पास के क्षेत्र में 1 से 2 बजे तक, कल्याण नगर, राधे बिहार कालोनी, बावडी वाले बालाजी के आस-पास के क्षेत्र में 12 से 1 बजे तक, मालियों का मोहल्ला व खंगार मोहल्ला में 12 से 2 बजे तक, घाटी मोहल्ला, सिधी कॉलोनी, श्रीराम कालोनी क्षेत्र में 12:30 से 1:30 बजे तक, दीनदयाल कालोनी, सुभाष कालोनी में 1:30 से 4 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। इसी प्रकार ग्राम पचायत वनस्थली व झिलाय में दोपहर 1 से 2 बजे तक पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
3/related/default