अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को जवानों ने दिया गार्ड आफ आनर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक क्राइम ब्रांच विपिन कुमार पांडेय को निवाई थाने में पहुंचने पर जवानों ने गॉर्ड ऑफ आनर दिया। इसके बाद एसपी राजेश कुमार मीना एडीजीपी को पौधा भेंटकर स्वागत किया। इसके बाद एडीशनल डीजी ने निवाई थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष, माल खाना, शस्त्रागार, एफआईआर कक्ष, स्वागत कक्ष सहित सभी शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाधिकारी घासीराम मीणा व पुलिस जवानों से पुलिस थाने में आने वाले हर व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!