जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी, प्रबंधन एवं ग्रामोत्थान संस्थान, (SKIT) जयपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 24 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित पाँच दिवसीय स्टाफ विकास कार्यक्रम "प्रयोगशाला सुरक्षा एवं कौशल" के अंतर्गत तीसरे दिन बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) विषय पर विशेषज्ञ सत्र एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर EHCC Hospital, जवाहर सर्किल, जयपुर के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने एसकेआईटी परिसर में स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों को सीपीआर (CPR), कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में त्वरित सहायता, श्वसन प्रबंधन एवं प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं। साथ ही डमी मॉडल पर अभ्यास के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यावहारिक अनुभव भी कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि किसी भी आकस्मिक स्थिति में समय पर दिया गया बेसिक लाइफ सपोर्ट मरीज के जीवन की रक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होता है। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया और अपने प्रश्नों के माध्यम से विषय की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का सफल संचालन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर विनय सिंह मारवाल, प्रमोद जैन, अरुण बेनीवाल, संदीप कुमार भास्कर एवं सौरभ गुप्ता के मार्गदर्शन एवं तत्वावधान में संपन्न हुआ।
SKIT में “प्रयोगशाला सुरक्षा एवं कौशल (LaSS-2026)” स्टाफ विकास कार्यक्रम
By -
February 27, 2026
0
Tags: