आचार्य तुलसी कैंसर संस्थान को महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र ने भेंट किए विजिटर बेंच व कूलर

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र द्वारा आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र, पीबीएम चिकित्सालय को पाँच विजिटर बेंच एवं दो कूलर भेंट किए गए।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीबीएम चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ.बीसी घीया, कैंसर संस्थान की निदेशक डॉ.नीति शर्मा, डॉ.संगीता जैन सहित वीरा केंद्र की अध्यक्ष मनीषा बोथरा डागा, सचिव मिथिला भूरा, रीजन सेक्रेटरी संतोष बांठिया, जॉन अध्यक्ष टोडरमल चोपड़ा, वीर चंद्र कुमार राखेचा, वीरा चारू नाहटा, वीरा रेणु गुजरानी, नीलम दफ्तरी, सपना भूरा, सरिता दसानी, सरिता बोथरा, जया सेठिया, रजनी नाहटा, प्रियंका जैन, मंजू नौलखा सहित वीरा बहनों की उपस्थिति रही। वीरा केंद्र की अध्यक्ष मनीषा बोथरा डागा ने कहा कि संस्थान समाज सेवा के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाती रही है और भविष्य में भी इस प्रकार का सहयोग जारी रहेगा।
पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ.बीसी घीया एवं कैंसर संस्थान की निदेशक डॉ.नीति शर्मा ने महावीर इंटरनेशनल बीकाणा वीरा केंद्र का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उपलब्ध कराए गए संसाधन कैंसर रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। इस सहयोग से अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। अंत में निदेशक डॉ.नीति शर्मा ने भेंट के लिए संस्था का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!