आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन एवम शिव कलश यात्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0

चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा नगर की परमहंस बस्ती में शिव कलश यात्रा एवं विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन महाशिवरात्रि को टीबड़ा गेस्ट हाउस में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया की महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे से श्री श्याम मंदिर गेस्ट हाउस, पुरानी बस्ती से टीबड़ा गेस्ट हाउस तक झाँकीयो सहित विशाल शिव कलश यात्रा निकाली जाएगी, उसके पश्चात दोपहर 2:00 बजे टीबड़ा गेस्ट हाउस में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष दामोदर हिम्मतरामका की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रखर राष्ट्रवादी विचारक ओर चिंतक गेंदा लाल जी होंगे। कार्यक्रम में शिवजी एवम पंडित जी की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!