झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जम्मू कश्मीर में आज के दिन हुए पुलवामा हमले के शहीदों को आज पूरा देश नमन कर रहा है। शाहिद स्मारक झुंझुनूं में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने कहा कि पुलवामा हमले में शहीद हुए देश के जवानों को आज पूरा देश याद कर रहा है। यह घटना हमारे देश के लिए सबसे बड़ी घटना थी, जिसमें पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। ऐसे में उनको याद करना प्रत्येक देशवासियों के लिए एक पुण्य का कार्य है। देश की सरहद पर जब भी कोई हलचल होती है तो हमारा झुंझुनू जिला वीरों की भूमि हमेशा अपने शौर्य का परिचय देता है। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने शहीदों के प्रति सम्मान जताते हुए पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों अमर रहे की नारे लगाए। इस दौरान उन्होंने युवाओं को शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान युवाओं ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विकास आल्हा, अजय वर्मा, कमलेश काला रवि, सुनील सीरस्वा, राजेश गोठवाल, दिनेश, आदित्य,आश्चर्य कुमार बाजला, शोरभ, प्रीतम सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
3/related/default