दहिया ने अरडावता गांव को दी ट्यूबवेल की सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा के गांव अरडावता में भाजपा नेता राजेश दहिया के सुपुत्र मनीष दहिया ने नए ट्यूबवेल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। दहिया ने उद्बोधन में बताया कि किसी भी व्यक्ति को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान गांव अरडावता के ग्रामवासियों ने दहिया का तहेदिल से आभार जताया और अपार आशीर्वाद दिया। दहिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा, अनूप राजपूत, विजय सिंह थाकन, हीरालाल मेघवाल, ओमप्रकाश बुडानिया, बाबूलाल मेघवाल, राजेश बुडानिया, सुमेर बुडानिया, विजय बुडानिया, राकेश ओला, अंकित (भला), सुमित थकान, संजय, ओम मेघवाल, राजेश थाकन, रोशन कुमार, अशोक बारला, चिंकी, राजू सिंह, रणजीत लमोरिया, फूल सिंह, मिकी थाकन, सुरेश मेघवाल, नरेश मेघवाल एवं मातृ शक्ति सहित गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!