झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा विधायक राजेन्द्र भांम्बू के राजस्थान बजट 2026 में झुंझुनूं को विभिन्न विकास की योजनाओं में सहभागिता दिलाने के पश्चात प्रथम बार झुंझुनू आगमन पर गुढा रोड गोल्डन सिटी के पास विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री गल्ला व्यापार संघ (छावनी बाज़ार) के अध्यक्ष नितेश बंका, मंत्री रामोतार अग्रवाल, डॉॅ.डीएन तुलस्यान एवं अनिल गाड़िया द्वारा विधायक भाम्बू का माल्यार्पण के साथ साॅफा, दुपट्टा एवं शाॅल औढाकर स्वागत अभिनंदन किया गया।
3/related/default