चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): चिड़ावा में विवेकानंद चौक के पास बागर से विवेकानंद बस्ती तक एक विशाल कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चलती नजर आईं। कई महिलाओं ने हाथों में तलवारें भी धारण कर रखी थीं। भारत माता के जयकारों और डीजे की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु उत्साहपूर्वक झूमते दिखाई दिए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विवेकानंद चौक पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान घोड़ी और ऊंट नृत्य की विशेष प्रस्तुतियां दी गईं। इन आकर्षक प्रस्तुतियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ पड़े। घोड़ी और ऊंट ने अपने अनोखे करतबों से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह शोभायात्रा विवेकानंद चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार, गौशाला रोड और भगवान परशुराम मार्ग से होते हुए बागर पहुंची। यात्रा में शामिल कई महिला श्रद्धालुओं ने भगवा साफा धारण कर रखा था, जिससे पूरा क्षेत्र भगवा रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई।केशव बस्ती में हिंदू समाज के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अरविंद जांगीड़ ने की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख कैलाश कल्ला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम संत हनुमान दास के सान्निध्य में संपन्न हुआ।सम्मेलन का संचालन नंदलाल जांगीड़ एवं पूजा शर्मा ने किया। मुख्य वक्ता कैलाश कल्ला ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शुशील सैनी, रजत जांगीड़, अंकित कुमार, महेंद्र सैनी, भूरामल अग्रवाल, ओमप्रकाश पचार सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
चिड़ावा में विशाल कलश शोभायात्रा, केशव बस्ती में हुआ हिंदू सम्मेलन
By -
February 08, 2026
0
Tags: