चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अरड़ावता में गुंजन पुत्री प्रवीण थाकन की बिंदौरी का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में परिवारजनों, रिश्तेदारों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर नववधू को आशीर्वाद दिया। बिंदौरी समारोह में बड़े भाई-भाभी सहित परिजन मौजूद रहे। वहीं ताऊजी महिपाल थाकन (DSP) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर युवा प्रवक्ता विकास पायल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुंजन की छोटी बहन सहित परिवार की सभी महिलाएं एवं युवक-युवतियां पारंपरिक गीत-संगीत के साथ समारोह में शामिल हुए। समारोह का माहौल पूरी तरह पारिवारिक, उल्लासपूर्ण एवं सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया।
अरड़ावता में गुंजन की बिंदौरी समारोह आयोजित: परिजनों व गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
By -
February 08, 2026
0
Tags: