झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भजन लाल सरकार ने बजट 2026 में राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 11 फरवरी, बुधवार को बजट प्रस्तुत करते हुए व्यापार, शिक्षा और बुनियादी ढांचे को मुख्य फोकस बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और प्रधानमंत्री के 'मजबूत आधारभूत संरचना' के मंत्र को अपनाते हुए काम किया है। बजट भाषण के दौरान झुंझुनूं के सेवारत, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों को विभिन्न सुविधाओं के लिए इंटरग्रेडेट सैनिक कॉम्पलेक्स बनाए जाने की घोषणा की है। प्रथम चरण में झुंझुनूं समेत चार जिलों में ये कॉम्प्लेक्स 36 करोड़ की लागत से बनेंगे। यह एक तरह का सैनिक और पूर्व सैनिकों के लिए वन स्टॉप सेंटर की तरह होगा। उन्हे विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
राजस्थान बजट की सभी घोषणा निश्चित ही राजस्थान विकास के लिए विभिन्न सौगात लेकर आई है: डॉक्टर डीएन तुलस्यान
By -
February 11, 2026
0
Tags: