झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा जिला कार्यालय झुंझुनू में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता और जनसंघ के संस्थापक परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मनाई गई। भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती हर्षिनी कुलहरी ने सभी कार्यकर्ताओं को पंडित जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठन कर्ता थे। वह भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वह एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत व सशक्त भारत चाहते थे। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने आज राजस्थान सरकार के द्वारा पेश किये गये बजट को सुना। कार्यक्रम में जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत, योगेंद्र मिश्रा, दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, भूपेंद्र सिंह शेखावत, अजय चाहर, महावीर ढाका, जिला प्रवक्ता हनुमान सिंह, संजय मोरवाल, राजकुमार मुंड, जिला मीडिया प्रभारी ललित जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला, जिला मंत्री विनोद कुमावत, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश सुरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सिंह माठ, राजेंद्र चौधरी, सुमेर कड़वासरा, सुरेंद्र, महेंद्र, अनिल, मुकेश, शुभकरण, कृष्ण कुमार, ताराचंद सैनी, जगदीश गोस्वामी, नरेंद्र आदि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता को किये श्रद्धासुमन अर्पित
By -
February 11, 2026
0
Tags: