दहिया ने नरहड़ गांव को दी ट्यूबवेल की सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): शुक्रवार को पिलानी विधानसभा के गांव नरहड़ में भाजपा नेता राजेश दहिया ने नए ट्यूबवेल का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। दहिया ने उद्बोधन में बताया कि किसी भी व्यक्ति को पीने के पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इस दौरान गांव नरहर के ग्रामवासियों ने दहिया का तहे दिल से आभार जताया और अपार आशीर्वाद दिया। दहिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा व जल मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पस सदस्य अनिल रणवा, पूर्व सरपंच राम निवास, महेंद्र कुमावत, उमराव सेन, महेंद्र कठानिया, तारा चंद कांतिवाल, सिलोचंद कठानिया, सूबे सिंह, शेर सिंह, होशियार कठानिया, राजेश, कान्हीराम कठानिया, रामपाल, जगनाराम, धर्मपाल खरड़िया, शीशराम कठानिया, मातृ शक्ति सहित गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!