झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने विधानसभा में अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों पर जोरदार तरीके से सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पिलानी का बजट में कहीं उल्लेख नहीं है और पिलानी हरियाणा से लगी होने के बावजूद राजस्थान का हिस्सा है, जिस पर उपमुख्यमंत्री का ध्यान देने की आवश्यकता है। विधायक काला ने कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले बजट में मंत्री द्वारा पिलानी तक यमुना का पानी लाने की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक कार्य धरातल पर नहीं दिख रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि परियोजना का टेंडर शीघ्र शुरू किया जाए, ताकि जनता को जल संकट से राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा में फसल मुआवजा, ट्यूबवेल व हैंडपंप की स्थिति, सड़क एवं मिसिंग लिंक निर्माण, शिक्षा क्षेत्र में छात्रवृत्ति और प्राचार्य व वाइस प्रिंसिपल की पोस्टिंग, स्कूलों की कंपोजिट ग्रांट, पंचायत और जिला परिषद परिसीमन, राशन दुकानों की समस्याएं, रोडवेज बस संचालन, एसडीएम कार्यालय खोलने तथा ड्राइ ट्यूबवेल के स्थान पर नए नलकूपों के सैंक्शन जैसे कई मुद्दों पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि पिलानी में 2022-23 की फसल का मुआवजा अब तक नहीं मिला है और इस वर्ष सरसों, चने व गेहूं की फसल में भी नुकसान हुआ है। उन्होंने अनुरोध किया कि बजट में पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिए पर्याप्त संसाधन दिए जाएं और सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं, ताकि जनता को उचित सुविधा और राहत मिल सके।
विधायक काला ने विधानसभा में पिलानी क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं पर जोरदार मुद्दे उठाए
By -
February 13, 2026
0
Tags: