पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी में 14 फरवरी को श्याम मन्दिर प्रांगण में होने वाले विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों की आयोजन समिति के पदाधिकारियों अध्यक्ष लीलाधर विश्नोलिया, सचिव दीपक सोनी व कोषाध्यक्ष महेन्द्र कश्यप ने समिति के संरक्षक पवन जखोङिया के साथ समिक्षा बैठक की और तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सचिव सोनी ने जानकारी दी कि आज श्याम मन्दिर प्रांगण में दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। दोपहर एक बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा गोपीनाथजी मन्दिर से श्याम मन्दिर परिसर आयोजन स्थल पर जायेगी। इस आयोजन मे सनातन समाज के विभिन्न महानुभावों को सम्मानित भी किया जाएगा। सोनी ने आगे बताया कि सनातन धर्म की परम्परा व मान्यता रही है कि बिना संतो के सानिध्य कोई भी सनातन धर्म का आयोजन अधूरा रहता है। इस विराट हिन्दू सम्मेलन में सूर्य मंदिर के मंहत श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य लोहार्गल धाम के आशीर्वचनो का लाभ मिलेगा। मंच संचालन की व्यवस्था राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि हरीश हिन्दुस्तानी करेंगे व सनातन धर्म को लेकर ओजस्वी कविता पाठ भी सुनने को मिलेगा। संयोजक समिति ने पिलानी व आसपास के सभी सनातनियों से इस आयोजन में आकर संतो के प्रवचन लाभ लेने की अपील की ।
3/related/default