श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय अध्यक्ष ने किया नवनिर्मित कुश्ती हॉल व मैट का लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0
 


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): महाविद्यालय में रविवार को कुश्ती खिलाड़ियों के लिए नवनिर्मित कुश्ती हॉल एवं आधुनिक प्रशिक्षण मैट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था अध्यक्ष हरिकिशन बाहेती ने रिबन काटकर खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बाहेती ने कहा कि खिलाड़ी किसी भी शिक्षण संस्थान की असली पहचान होते हैं। वे न केवल संस्था का, बल्कि अपने प्रदर्शन से राष्ट्र का नाम भी गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने प्रत्येक खिलाड़ी को महाविद्यालय की अमूल्य धरोहर बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था सचिव श्याम महर्षि ने बताया कि महाविद्यालय में लंबे समय से कुश्ती हॉल और मैट की कमी महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। इस नई सुविधा के उपलब्ध होने से अब महाविद्यालय परिसर में विश्वविद्यालय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित करना संभव हो सकेगा। माहेश्वरी समाज के रामचंद्र राठी ने शिक्षा में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल व्यक्तित्व विकास का अनिवार्य हिस्सा है। उन्होंने विश्वविद्यालय स्तर पर चयनित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई दी। खेल प्रशिक्षक मुकेश जांगिड़ ने इस अवसर पर महाविद्यालय के खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियों का ब्यौरा साझा किया और नेशनल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रबन्ध समिति के विजय राज सेठिया, महावीर माली, सत्यनारायण योगी, विजय महर्षि, प्राचार्य डॉ.विनोद सुथार ने भी विचार व्यक्त किए। महावीर प्रसाद धामा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!