ईट राईट मिलेट मेला' 18 को, जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: 'ईट राईट मिलेट' मेले का आयोजन 18 फरवरी को किया जाएगा। अभिहित अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पुखराज साध ने बताया कि 18 फरवरी को मेडिकल कॉलेज सभागार में इसका आयोजन होगा। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने सोमवार को इसके पोस्टर का विमोचन किया। डॉ.साध ने बताया कि आमजन को मिलेट्स के प्रति जागरूक करने एवं मिलेट्स जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, कोडू आदि के सेवन से होने वाले फायदों की जानकारी मेले के दौरान की जाएगी। मेले में मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजन प्रदर्शित होंगे। इसी दिन प्रातः 8 बजे वॉकेथोन का आयोजन किया जाएग। इसमें लगभग 700 प्रतिभागी भाग लेंगे। मेले में नुक्कड नाटक, प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम, रंगोली कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!