आवंटन समिति की बैठक 20 फरवरी को

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: कृषि उपज मण्डी समिति नोखा के मुख्य मण्डी प्रांगण में चिन्हित एवं रिक्त भूखण्डों के आवंटन के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों में से अनुज्ञा पत्रधारी व्यापारियों, कृषकों (सामान्य महिला कृषक, अनुसूचित जाति महिला कृषक, अनुसूचित जनजाति महिला कृषक, विधवा महिला, कृषक एवं निःशक्तजन महिला कृषक) तेल मील व अन्य प्रसंस्करण इकाईयों तथा जैविक खेती कृषि उत्पादक कृषक वर्ग के आवेदकों को अचल सम्पति आवंटन नीति-2005 के विद्यमान एवं यथा संशोधित प्रावधानों के तहत आवंटन के लिए आवंटन समिति की बैठक 20 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे कार्यालय कृषि उपज मण्डी समिति नोखा में आयोजित की गई है। कृषि उपज मण्डी समिति नोखा के सचिव रामलाल जाट ने बताया कि बैठक में हितबद्ध व्यक्ति को पहचान दस्तावेज (यथा आवेदक का आधार कार्ड, अनुज्ञा पत्र की फोटोप्रति, मण्डी में जमा आवेदन पत्र की रसीद) दिखाने पर आवंटन समिति की बैठक में भाग लेने के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!