समर्पण दिवस के रूप मनाया गया दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, बीकानेर में भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर: भारतीय जनता पार्टी के देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक एव राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा कार्यकताओं के साथ समर्पण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पंडित दिन दयाल सर्किल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डूंगरगढ़ रामेश्वर पारीक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के उन महान विचारकों में से थे, जिन्होंने सत्ता की बजाय समाज सेवा को अपना उद्देश्य बनाया। वे केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि एक महापुरुष थे, जिन्होंने राष्ट्रहित में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा एकात्म मानववाद के प्रणेता उपाध्याय जी का संपूर्ण चिंतन समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए था।भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने पंडित जी के जीवन पर बात करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ से लेकर अंतोदय तक, महान राजनीतिक चिंतक के रूप में पहचान बनाई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के चंद्रभान गांव में हुआ था। इसी दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!